फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अल्लापोरा के लोगों की विधायक से अपील, बची हुई खेती की जमीन बचाएं

विज्ञापन
शोपियां में विधायक की बैठक और मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
- शोपियां के किसान बोले- दो हजार कनाल जमीन पहले ही गई, अब गुजारा मुश्किल हो जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के अल्लापोरा गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक से अपील की कि वे उनकी बची हुई खेती की जमीन को अधिग्रहण से बचाएं। लोगों ने कहा कि अगर यह जमीन भी चली गई तो उनके परिवारों का गुजारा मुश्किल हो जाएगा।
गांव के कई लोग इकट्ठा हुए और अपनी बात रखी। उनके मुताबिक करीब 50 से 60 कनाल खेती की जमीन पर अभी खतरा है। यह जमीन दर्जनों परिवारों की कमाई का मुख्य जरिया है। लोग यहां खेती-बाड़ी और बागवानी करके अपना घर चलाते हैं। गांववासियों ने कहा कि पिछले कुछ सालों में गांव की खेती की जमीन लगातार कम हो रही है। उनका दावा है कि करीब दो हजार कनाल जमीन पहले ही खेती प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री के लिए ली जा चुकी है। इसके चलते खेती के लिए जमीन बहुत कम बची है।
विज्ञापन

वहीं एक ग्रामीण ने कहा हमारी खेती की जमीन का बड़ा हिस्सा पहले ही जा चुका है। अब जो थोड़ी बहुत बची है उसी से हम अपने परिवार का पेट पाल रह्रे हैं। अगर यह भी चली गई तो हमारे लिए जीना बहुत मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने कहा कि खेती ही इलाके की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे कई परिवारों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि और जमीन जाने से सामाजिक और आर्थिक परेशानी होगी, खासकर युवाओं के लिए।
विज्ञापन

गांव वालों ने विधायक और जिला प्रशासन से सीधे अपील की कि सरकार या तो इस जमीन का अधिग्रहण रोके या फिर कोई ऐसा रास्ता निकाले जिससे उनका नुकसान न हो। लोगों ने कहा हम अधिकारियों से गुजारिश करते हैं कि हमारी हालत समझें और जमीन बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। अगर कोई विकास का काम होना है तो जिन परिवारों की जमीन जाएगी उन्हें सही से बसाया जाए और मुआवजा दिया जाए। अब गांव के लोग प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें