- उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ योजना की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डिप्टी कमिश्नर श्रीनगर अक्षय लाबरू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार श्रीनगर में यातायात व्यवस्था, कनेक्टिविटी और शहरी सुविधाओं में सुधार के लिए कई अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषित कर रही है। जल्द ही कई प्रमुख परियोजनाओं पर काम शुरू होगा जिनमें वाहन अंडरपास, फुट ओवरब्रिज और सिटी रिंग रोड शामिल हैं
डीसी ने बताया कि मोमिनाबाद और नौगाम रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले वाहन अंडरपास को भारत सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और इनके अंतिम डिजाइन भी तैयार कर लिए गए हैं। चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बेमिना में एक फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना है। सर्वे और फील्ड निरीक्षण शुरू हो चुके हैं और बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा।
ये परियोजनाएं शहर में यातायात जाम को कम करने और कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद करेंगी। एनसीएपी फंड के तहत शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इस दौरान डीसी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ उठाने की अपील की।