फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल से परखीं आपात तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए रविवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण-स्तरीय आपातकालीन निकासी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में हवाई अड्डे की इमारत ढहने जैसी गंभीर स्थिति का कृत्रिम परिदृश्य बनाया गया था।

इस विशेष अभ्यास में हवाई अड्डे की प्रमुख सुरक्षा इकाई सीआईएसएफ के साथ-साथ विभिन्न एयरपोर्ट एजेंसियों, भारतीय वायु सेना और राज्य प्रशासन ने बेहतर तालमेल के साथ भाग लिया। सभी एजेंसियों की इस संयुक्त भागीदारी ने आपातकालीन तैयारियों, समन्वय और लोगों की जान बचाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान निर्धारित आपातकालीन निकास द्वारों से टर्मिनल भवन को कम समय में सफलतापूर्वक खाली कराया गया। सीआईएसएफ के जवानों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के मार्गदर्शन में यात्रियों, कर्मचारियों और दुकानदारों को सुरक्षित रूप से निर्धारित असेंबली पॉइंट (सुरक्षित स्थान) पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यह पूरा अभ्यास टीमवर्क, सतर्कता और सामूहिक तैयारी का एक सराहनीय उदाहरण रहा, जिसने यह स्पष्ट किया कि श्रीनगर एयरपोर्ट किसी भी संकट की घड़ी में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें