फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सामान्य संचालन शुरू, दिल्ली की छह उड़ानें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कई उड़ानें रद्द होने के एक दिन बाद शनिवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर सामान्य संचालन फिर से शुरू हो गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली छह उड़ानें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर नोटम के कारण सुबह दिल्ली से आने जाने वाली छह उड़ानें रद्द कर दी गईं। ज्यादातर फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स सामान्य कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं। छह फ्लाइट्स रद्द होने के अलावा सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक सेवा प्रभावित रही जबकि बाकी सभी उड़ानें सुचारु रूप से चल रही हैं। उन्होंने यात्रियों को यह भी सलाह दी कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइंस से नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें