फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, बाजार से जुड़ाव होगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में शुरू हुई दो दिवसीय एग्रो एंड फूड फेस्ट बायर-सेलर मीट
विज्ञापन

- अलग-अलग देशों से 50 खरीदार पहुंचेंगे, उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं बढ़ीं : टीपीसीआई
- यूके, स्वीडन, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और यूएई सहित 16 से ज्यादा देशों से खरीदार ले रहे हैं भाग

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दो दिवसीय एग्रो एंड फूड फेस्ट बायर-सेलर मीट शुरू हुई। इसका मकसद केंद्र शासित प्रदेश के कृषि उत्पादों को बढ़ावा देना और बाजार से जुड़ाव को मजबूत करना है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मीट का आयोजन ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) और जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (जेकेटीपीओ) ने मिलकर यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में किया। इस कार्यक्रम में कृषि और खाद्य उद्योग से जुड़े अहम लोग एक ही छत के नीचे इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद जम्मू-कश्मीर के कृषि और खाद्य उत्पादों को दिखाना है। साथ ही किसानों, निर्यातकों और उद्योगपतियों को दुनिया भर के खरीदारों से सीधे जुड़ने के लिए एक शानदार मंच देना है। यह आयोजन बाजार से जुड़ाव को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर के अनोखे कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कराया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में टीपीसीआई के सचिन कुमार ने बताया कि अलग-अलग देशों से लगभग 50 खरीदार आ रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास यूके, स्वीडन, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और यूएई जैसे 16 से ज्यादा देशों से खरीदार होंगे। इन खरीदारों के जरिए हमें जो सबसे बड़ा मौका दिख रहा है वह है उत्पादों के निर्यात की संभावना। विशेषकर केसर, ताजे फल-सब्जियां, शहद, सूखे मेवे वगैरह।
विज्ञापन

कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से किसानों को दुनिया देखने का मौका मिलेगा क्योंकि यह सिर्फ एक स्थानीय मंच नहीं है बल्कि अलग-अलग बाजारों को समझने का भी एक मौका है।उन्होंने कहा कि इन खरीदारों से राय मिलने से हमें यह समझने में भी मदद मिलेगी कि कौन से बाजार इन उत्पादों के लिए फायदेमंद होंगे। ये खरीदार निर्यातकों के लिए एक तरह से शिक्षक का भी काम करते हैं जिससे उन्हें पता चल पाता है कि अलग-अलग बाजारों में किस तरह के क्वालिटी सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम निर्यातकों के साथ-साथ खरीदारों के लिए भी एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें