फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में 14 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद सिंध नाले से लापता युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार, प्रदर्शन कर हाईवे किया जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
गांदरबल। लगातार 14 दिनों तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद वीरवार को जिले के वुसन बाला इलाके में सिंध नाले से एक लापता युवक का शव बरामद किया गया। मृतक मुनीर अहमद शाह वुसन बाला का रहने वाला था।
अधिकारियों ने बताया कि यह बड़ा बचाव अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और गांदरबल, मानसबल और गुंड की एसडीआरएफ टीमों ने मिलकर चलाया जिसमें स्थानीय स्वयंसेवकों और निवासियों ने भी सक्रिय रूप से मदद की। सर्च टीमों ने वीरवार सुबह वुसन बाला इलाके में ऑपरेशन फिर से शुरू किया। मुश्किल हालात में लगातार 14 दिनों तक कोशिश करने के बाद आखिरकार उस युवक का शव उसी जगह के पास मिल गया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने नेशनल हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

शव बरामद होने के बाद परिवार वालों और रिश्तेदारों ने नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। नारे लगाते हुए और उसकी मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार वालों और रिश्तेदारों ने हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया जिससे भारी जाम लग गया और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह रुक जाने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं।प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।
विज्ञापन


पानी का स्तर बढ़ने को लेकर जारी की एडवाइजरी

कंगन के एसडीएम के कार्यालय ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की। इसमें निवासियों को चेतावनी दी गई है कि वे पानी का स्तर बढ़ने और क्षेत्र में डूबने की घटनाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच खुले जलाशयों के पास न जाएं। एडवाइजरी में लोगों, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को, सिंध नाले, वांगथ नाले, पीडीसी नहर और बारवाला झरने जैसी जोखिम भरी जगहों पर जाने के प्रति आगाह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें