फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एडीसी कुपवाड़ा ने एक-दिवसीय एक्सपोजर टूर को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। भेड़ पालन विभाग कुपवाड़ा ने मंगलवार को जिले के भेड़ पालने वाले किसानों के तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के तहत एक-दिवसीय एक्सपोजर टूर का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस एक्सपोजर टूर को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कुपवाड़ा गुलजार अहमद खान ने जिला भेड़ पालन अधिकारी कुपवाड़ा, डॉ. कैसर गनी वानी और अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एडीसी ने वैज्ञानिक भेड़ पालन प्रथाओं को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका में सुधार करने में एक्सपोजर यात्राओं के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएसएचओ ने कहा कि इस टूर का उद्देश्य किसानों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों, वैज्ञानिक झुंड प्रबंधन, रोग निवारण और भेड़ पालन में मूल्य संवर्धन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें