फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जब्ती प्रक्रिया और चेन ऑफ कस्टडी में खामियों के चलते आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस मामले) की अदालत ने बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में बटमालू निवासी एक व्यक्ति को बरी कर दिया। अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की ओर से जांचे गए नमूने के बीच एक अटूट कड़ी यानी ‘’चेन ऑफ कस्टडी’’ स्थापित करने में विफल रहा है।
विज्ञापन

बटमालू के दियारवानी निवासी मोहम्मद अशरफ डार के पुत्र आसिफ अशरफ डार के खिलाफ पुलिस स्टेशन बटमालू में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 और 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास के पास टेंगपोरा में पुलिस की एक नाका पार्टी ने कार को रोका था। तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे रखे एक सफेद बैग से कोडीन युक्त कफ सिरप की 100-100 मिलीलीटर की 22 बोतलें बरामद होने का दावा किया गया था जिसके बाद वाहन चला रहे आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन और बोतलें जब्त कर ली गई थीं।
मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों की जांच करने के बाद अदालत ने कथित प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती और उसके रखरखाव में गंभीर विसंगतियां पाईं, जिससे इस बात पर संदेह पैदा हुआ कि प्रयोगशाला में जांचा गया पदार्थ वही था जो आरोपी से बरामद किया गया था।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि पांच सदस्यीय नाका पार्टी के तीन सदस्यों की गवाही के अनुसार, बरामदगी और जब्ती के दस्तावेज (मेमो) कथित बरामदगी के एक या दो दिन बाद पुलिस चौकी में तैयार किए गए थे या उन पर हस्ताक्षर किए गए थे। एक गवाह ने तो इन दस्तावेजों को पहले से लिखा हुआ बताया था। अदालत ने बरामदगी मेमो में दर्ज तारीखों में विसंगतियों, मौके पर मुहर (सील) की छाप दर्ज न होने और नमूना मुहर पेश न किए जाने का भी संज्ञान लिया। गवाहों ने इस बात पर भी विरोधाभासी बयान दिए कि क्या बैग को मौके पर ही सील किया गया था, इसे किसने सील किया था और यह किसकी हिरासत में रहा। इसके अतिरिक्त, अदालत ने मालखाना रजिस्टर और जमा रसीद पेश न किए जाने तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 52-ए के तहत कार्यवाही करने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट का परीक्षण न कराए जाने पर भी गंभीर टिप्पणी की।
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष मजिस्ट्रेट के समक्ष पार्सल खोले जाने पर उसकी सील की स्थिति को साबित करने में भी विफल रहा और बोतलों के विशिष्ट विवरणों से जुड़ा कोई समकालीन रिकॉर्ड पेश नहीं किया जिससे उनका मिलान प्रयोगशाला में जांची गई बोतलों से किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें