फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा पहलगाम में 42.6 एमएम बारिश दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- घाटी में बारिश ने गिराया पारा, सामान्य से 7 डिग्री तक कम हुआ तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग सहित कुछ इलाकों में तेज और श्रीनगर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में एक ही दिन में आठ डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। श्रीनगर में ही तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बारिश पहलगाम में हुई। यहां 42.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वहीं पुंछ में 30.0 एमएम, सोनमर्ग में 21.0 एमएम, गुलमर्ग में 11.8 एमएम और बारामुला में 5.5 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को जम्मू संभाग के कई स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें