श्रीनगर। श्रीनगर के लसजन क्षेत्र में शनिवार को झेलम नदी में डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार दोपहर बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
अधिकारियों के अनुसार, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने पुलिस के सहयोग से रविवार सुबह तड़के ही तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया और दोपहर में नदी से किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान लुकमान जावेद मलिक पुत्र जावेद अहमद मलिक निवासी लसजन श्रीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को नदी में नहाते समय उसका पैर फिसल गया था, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। संवाद