फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में गरमाई सियासत: नेका सांसद आगा सैयद का इस्तीफा मंजूर, नाराज होकर तीन दिन पहले छोड़ी थी पार्टी

Fri, 06 Nov 2026 10:43 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के इस्तीफे को अध्यक्ष ने 03 नवंबर, 2026 से स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की सियासत इन दिनों सुर्खियों में है। सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेका) से इस्तीफे के बाद लोकसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। अध्यक्ष ने उनका त्यागपत्र 03 नवंबर, 2026 से स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी छोड़ते समय रुहुल्ला ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए कहा था कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं, वह न सिर्फ उनके लिए बल्कि आवाम के लिए भी दुख का सबब बन चुकी है। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उमर को अपनी टोपी और वकार दूसरों के कदमों में रखने की जरूरत नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे खुदा से दुआ करते हैं कि सत्ता के लिए उन्हें कभी इतनी लाचारी न देखनी पड़े कि अपनी टोपी ही फेंकनी पड़े। रूहुल्ला ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर असली इज्जत और स्वाभिमान देखना है तो बडगाम आकर देखा जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को 'ना-अहल' यानी अक्षम करार देते हुए रूहुल्ला ने पार्टी सुप्रीमो डॉ. फारूक अब्दुल्ला को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि डॉ. फारूक को अपने बेटे को कुरान की तालीम देनी चाहिए, जिन्होंने विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के खौफ से अनुच्छेद 370 के स्टैंड पर यू-टर्न ले लिया। वहीं, रूहुल्ला मेहदी के इस अचानक लिए गए फैसले और गंभीर आरोपों पर जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला से सवाल किया गया था, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर बात टाल दी कि वे इस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें