सूत्रों के मुताबिक, नेका नेतृत्व ने मध्यस्थों के जरिए विधायकों तक यह संदेश पहुंचाया है कि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के साथ तय सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में निर्दलीय विधायकों को प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। सरकार का समर्थन कर रहे थन्नामंडी के निर्दलीय विधायक एडवोकेट मुजफ्फर खान इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं होंगे।
निर्दलीय विधायक एडवोकेट मुजफ्फर खान ने अमर उजाला के साथ फोन पर बात कार्य हुए कहा, "बैठक में निर्दलीय विधायकों को शामिल करने की बात नहीं है, अभी केवल पार्टी ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाया है। हमें जब निमंत्रण ही नहीं है तो हम कैसे जाएंगे, जब आमंत्रित किया जाएगा तो हम भी जाएंगे।"