फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था जवान: जम्मू में बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच जारी

Sat, 21 Nov 2026 01:03 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

छुट्टी बिताकर गुरदासपुर में अपनी तैनाती पर लौट रहे 31 वर्षीय सेना के जवान संजीत सिंह का शव शनिवार सुबह जम्मू बस स्टैंड के पास बीसी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जवान छुट्टी बिताकर अपनी तैनाती वाली जगह लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक की पहचान 31 वर्षीय संजीत सिंह के रूप में हुई है। वह रामबन जिले के चंद्रकोट क्षेत्र के धार गांव का रहने वाला था और पंजाब के गुरदासपुर में तैनात था। छुट्टी पर घर आने के बाद वह शनिवार को वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे जम्मू बस स्टैंड के पास बीसी रोड पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू पहुंचाया।

पोस्टमार्टम के जरिए मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने मामले में इन्क्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है। जवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें