फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बडगाम में सड़क किनारे फेंक दीं छह मरी गायें, इलाके में फैली बदबू से हड़कंप

Wed, 15 Oct 2025 11:46 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम जिले में अज्ञात लोगों ने करशाना-खानशाह रोड के किनारे छह मरी गायों को फेंक दिया, जिससे इलाके में तीव्र दुर्गंध फैल गई और लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। इससे पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता पैदा हो गई है।
विज्ञापन
बडगाम जिले में सड़क किनारे फेंकी गईं मृत गायें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगाम जिले में करशाना-खानशाह मुख्य सड़क के किनारे छह मृत गायों को खुले में फेंक दिया गया। इससे स्थानीय लोगों के लिए असहनीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। पर्यावरण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को लोगों ने बताया कि मृत गायें पास के किसी गांव से लाई गई थीं। कई दिन पहले इन्हें सड़क किनारे फेंक दिया गया। गायों के सड़ते हुए शवों ने क्षेत्र को रहने लायक नहीं छोड़ा है। आसपास के इलाके में तीव्र दुर्गंध फैल गई है।

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि दुर्गंध इतनी असहनीय है कि लोग इस रास्ते से गुजरते समय अपने मुंह को ढकने को मजबूर हैं। पास की नदी भी शवों के कारण प्रदूषित हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये पशु कई दिन पहले मर चुके थे। अज्ञात व्यक्तियों की ओर से रात के अंधेरे में इन्हें फेंक दिया गया।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों की एक टीम ने शवों को दफनाया
जब प्रशासन ने इस स्थिति पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो कुछ स्वयंसेवकों ने इस संकट से निपटने के लिए आगे आकर कदम उठाया। स्वयंसेवकों की एक टीम ने बुलडोजर की व्यवस्था की और बीमारी फैलने तथा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए शवों को दफना दिया।

मुजम्मिल अहमद नामक एक स्वयंसेवक ने कहा कि हम और इंतजार नहीं कर सकते थे। दुर्गंध असहनीय हो गई थी और लोग बीमार पड़ रहे थे। पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमें तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें