फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में दो और दिल्ली में तीन जगहों पर एसआईए का छापा, टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई

Fri, 02 Feb 2024 12:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसआईए श्रीनगर में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। श्रीनगर के सैदापोरा, ईदगाह और अहमदनगर इलाके में एजेंसी की टीम दल बल के साथ पहुंची। उधर, दिल्ली में एजेंसी की टीमें तीन स्थानों पर पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
SIA Raid in Kashmir - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर और दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए श्रीनगर में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। श्रीनगर के सैदापोरा, ईदगाह और अहमदनगर इलाके में एजेंसी की टीम दल बल के साथ पहुंची। उधर, दिल्ली में एजेंसी की टीमें तीन स्थानों पर पड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपराध की अवैध आय को अवैध रूप से जुटाने, जमा करने और लॉन्ड्रिंग करने से संबंधित मामले में जांच की जा रही है। इस धन का उपयोग बाद में अलगाववाद और उग्रवाद सहित गैरकानूनी गतिविधियों में करने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद पुलिस स्टेशन एसआईए कश्मीर में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, यह पता चला कि दो साल से भी कम समय के भीतर 85 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली राशि अवैध रूप से जुटाई गई। कानून की उचित धाराओं के तहत 2023 की एफआईआर संख्या 08 के तहत एसआईए कश्मीर में मामला दर्ज किया गया था और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें