फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल को मिला नया एसएसपी, हर्षल राजेश महाजन ने संभाली कमान

Mon, 12 Oct 2026 12:53 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल

सार

आईपीएस अधिकारी हर्षल राजेश महाजन ने सोमवार को गांदरबल के नए एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
सुधांशु धामा ने हर्षल महाजन को सौंपी कमान - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस अधिकारी हर्षल राजेश महाजन ने सोमवार को गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। जिला पुलिस मुख्यालय गांदरबल में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान पूर्व एसएसपी सुधांशु धामा ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

विज्ञापन
Trending Videos

सुधांशु धामा ने हर्षल महाजन को सौंपी कमान - फोटो : पुलिस
जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांदरबल पहुंचने पर नए एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। समारोह में सुधांशु धामा ने औपचारिक रूप से हर्षल राजेश महाजन को कमान सौंपी।

कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी हर्षल राजेश महाजन ने पुलिस अधिकारियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

आईपीएस हर्षल राजेश महाजन - फोटो : पुलिस
उन्होंने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते खतरे को खत्म करने के लिए लक्षित और प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें