सुधांशु धामा ने हर्षल महाजन को सौंपी कमान
- फोटो : पुलिस
जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांदरबल पहुंचने पर नए एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। समारोह में सुधांशु धामा ने औपचारिक रूप से हर्षल राजेश महाजन को कमान सौंपी।
कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी हर्षल राजेश महाजन ने पुलिस अधिकारियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
आईपीएस हर्षल राजेश महाजन
- फोटो : पुलिस
उन्होंने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते खतरे को खत्म करने के लिए लक्षित और प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।