शोपियां। एसएसपी शोपियां के निर्देश पर बिक्री व खरीद के बाद दस्तावेज ट्रांसफर के बिना सड़कों पर चल रहे वाहनों के खिलाफ रविवार को पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहन को जब्त किए गए और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई थीं। पलिस का कहना था कि बिक्री व खरीद लेनदेन के समय पर वाहनों के दस्तावेजों को ट्रांसफर कराए जाने चाहिए। ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि जिला में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। संवाद