फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। उपायुक्त शिशिर गुप्ता और एसएसपी मुश्ताक अहमद चौधरी ने शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच शोपियां शहर के अलग-अलग हिस्सों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की। बर्फ हटाने के कामों और जरूरी सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में डिप्टी कमिश्नर ने शोपियां के लोगों को इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी के लिए बधाई दी। उन्होंने इसे खेती और पानी के संसाधनों के लिए फायदेमंद बताया।

उन्होंने बताया कि जिले की लगभग 90 प्रतिशत मुख्य सड़कें पहले ही साफ कर दी गई हैं जिससे जरूरी ट्रैफिक आसानी से चल रहा है। डीसी ने भरोसा दिलाया कि बर्फबारी कम होने के बाद लिंक सड़कों को बहाल करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें