बारामुला। भारी बर्फबारी और भूस्खलन की आशंका के बीच शुक्रवार को गुलमर्ग-टंगमर्ग सड़क को अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे गुलमर्ग की यात्रा करने से बचें। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सफाई और मरम्मत का काम किया जा रहा है। यात्रा की योजना सड़क के फिर से खुलने की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही बनाई जा सकती है। संवाद