शोपियां में लोगों ने की मुआवजे की मांग। संवाद
- फोटो : samvad
शोपियां। अर्देशपोरा शोपियां और आस-पास के इलाकों के निवासियों ने बुधवार को डीसी ऑफिस शोपियां के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे एनएच-444 के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं और अगर यह हाईवे इलाके में विकास लाता है तो वे इसका दिल से स्वागत करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए जो जमीन ली जा रही है, उसमें उनके बाग और खेती की जमीन शामिल है जो उनकी रोजी-रोटी का मुख्य ज़रिया है।
बार-बार यह मुद्दा उठाने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, जिससे उनके पास विरोध प्रदर्शन करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। उनकी मुख्य मांग उचित मुआवजा और सड़क का सही विकास है। हम जिला प्रशासन शोपियां और उपराज्यपाल से अपील करते हैं कि या तो हमें पर्याप्त मुआवजा दें या यहां सड़क का निर्माण रोक दें। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। संवाद