फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां जिला अस्पताल में वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। सरकारी जिला अस्पताल शोपियां में पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में वीरवार को गैर-गजेटेड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के सेवानिवृत्त होने के बाद से अस्पताल बिना स्थायी प्रमुख के कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए लंबित वेतन के तत्काल भुगतान की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि लगातार तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से घरेलू खर्च और बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का पद पूर्व अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़ा है जिससे प्रशासनिक अनिश्चितता बनी हुई है। कर्मचारियों ने चिंता जताई कि स्थायी प्रमुख के अभाव में निर्णय लेने की प्रक्रिया और रोजमर्रा का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें