फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी रैंकिंग में शामिल हुए शशांक

Wed, 22 Mar 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
श्रीनगर में पत्रकारो से वार्ता करते आदित्य व आशीष जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के इंटर्न डॉक्टर (प्रशिक्षु) शशांक त्यागी ने नीट-पीजी 2017 में ऑल इंडिया स्तर पर 1210 रैंकिंग हासिल की है। शशांक को आज (बृहस्पतिवार) कॉलेज और विषय आवंटित हो जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान पीजी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले  शशांक दूसरे छात्र हैं। इससे पूर्व 2008 बैच की इंटर्न डॉक्टर भी पीजी परीक्षा पास कर चुकी है।
विज्ञापन


वर्तमान में मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे डा. शशांक वर्ष 2011 बैच के छात्र हैं। उन्होंने पहले ही मौके में एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पास की थी और अब पहले ही मौके में पीजी प्रवेश परीक्षा पास की है। शशांक ने दिसंबर 2016 में पीजी के लिए नीट परीक्षा दी थी, जिसमें उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 1210 रही। जो टॉप रैंकिंग है। इसमें उनको अपनी च्वाइस के अनुसार कालेज और विषय चुनने के सारे विकल्प मौजूद हैं।

डा. शशांक ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग हो चुकी हैं। उन्होंने रेडियोलॉजी को प्राथमिकता दी है।  बताया कि वह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन ) करने के बाद सुपर स्पेशियलिटी के लिए डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) करना चाहते हैं। श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने शशांक की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें