फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के चोपडिया गांव में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को 59वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर ग्रामीणों ने सरकार पर ग्रामीणों और पर्यावरण की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को युवा संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि वह अपने प्राकृतिक जल, जंगल और जमीन को प्रदूषण से बचाने के लिए विगत 79 दिनों से आंदोलित है, लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। समिति के संरक्षक संदीप रावत ने अनशन स्थल पर मौजूद ग्रामीणों को बताया कि 11 दिसंबर को शासन स्तर पर अपर सचिव खनन की अध्यक्षता में स्टोन क्रशर के बारे में सुनवाई के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने स्टोन क्रशर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई, लेकिन आज तक स्टोन क्रशर को निरस्त नहीं किया गया है। इस मौके पर गुड्डी देवी, रुकमणी देवी व आरती देवी क्रमिक अनशन पर बैठी रही। जबकि उनके समर्थन मेें धर्मेंद्र सिंह, सुशील, जयपाल सिंह, विजयबाला आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें