फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता शेख गुलाम कादिर परदेसी का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 04 Nov 2026 03:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी शेख गुलाम कादिर परदेसी का मंगलवार देर रात 88 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
गुलाम कादिर परदेसी का निधन(फाइल फोटो ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य शेख गुलाम कादिर परदेसी का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के बटवारा इलाके में स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और बेटे एहसान परदेसी हैं, जो वर्तमान में लाल चौक विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए विधायक एहसान परदेसी के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता की मगफिरत के लिए दुआ की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें