सूत्रों के अनुसार यह आतंकी गांदरबल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर आईईडी धमाका करने की साजिश रच रहा था। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में लगातार खुफिया इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई।
मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई, जब सेना की 2 असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अरहामा में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद यह मुठभेड़ में बदल गई।