गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। बायो ग्रुप में 73. 6 व मैथ्स ग्रुप की कट ऑफ 79.4 प्रतिशत रही।
प्रवेश समिति संयोजक डा. एसी सती ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर की दूसरी कट ऑफ मेरिट में शामिल छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 22 से 28 अक्तूबर तक होगी। उन्होंने कहा कि छात्र उक्त तिथि तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर लें। जो छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे उनके स्थान पर 29 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची जारी कर दूसरे छात्रों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा सभी छात्र ऑनलाइन भरे गए फार्म को डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि फार्म के साथ मूलरूप से टीसी, सीसी, माइग्रेशन व अन्य प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां जमा की जा सकें। संवाद