फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बीएसएफ व पुलिस ने सांबा के सीमावर्ती गांवों में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंगदौर में 11 अप्रैल को देखे गए थे दो संदिग्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। करीब पांच दिन पहले पंगदौर क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अलर्ट पर हैं। सुरक्षाबल लगातार निगरानी रख रहे हैं। बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस की पंगदौर टीम और बीएसएफ की 52वीं बटालियन के जवानों ने गांव कंगवाला, सदोह, सुचेतगढ़, अवताल काटलां के अलावा आसपास के जंगलों को खंगाला। जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को पंगदौर गांव में रात को दो संदिग्ध लोगों को देखा गया था। इस पर सुरक्षाबलों ने दो दिन तलाशी अभियान चलाया था। इसके बाद से सुरक्षाबल संवेदनशील इलाकों में एहतियात के तौर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर है। तलाशी अभियान दोपहर बाद तक जारी रहा। सुरक्षाबलों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें