फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नया कदम: घोड़े वाले से लेकर फोटोग्राफर तक, अब QR कोड से होगी असली-नकली की पहचान

Sat, 18 Apr 2026 05:30 PM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली शुरू की है, जिससे सेवा प्रदाताओं की सत्यता तुरंत जांची जा सकेगी। इस पहल से फर्जी और संदिग्ध लोगों पर रोक लगेगी और सैलानियों को सुरक्षित व भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
पहलगाम में क्यूआर कोड दिखाता स्थानीय एवं बिहार का विक्रेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी घटना के बाद पर्यटकों के मन में सुरक्षा को लेकर उपजी चिंताओं को दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अत्याधुनिक समाधान निकाला है। सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें धोखाधड़ी से बचाने के लिए अब विशेष क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत पर्यटक अब केवल एक स्कैन के जरिए यह जान सकेंगे कि उनकी सेवा करने वाला व्यक्ति अधिकृत है या नहीं।

विज्ञापन


इस सुविधा के तहत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हर सेवा प्रदाताओं चाहे वह घोड़े वाले हों, फोटोग्राफर, चाय विक्रेता या भेलपुरी वाले हों... सभी को पुलिस सत्यापन के बाद एक यूनिक क्यूआर कोड और पहचान पत्र जारी किया गया है। जब पर्यटक इस कोड को मोबाइल से स्कैन करेगा उसे संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे यह तुरंत स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदाता पंजीकृत है या कोई संदिग्ध बाहरी तत्व। इस कदम का उद्देश्य शरारती तत्वों और फर्जी लोगों से पर्यटकों को सुरक्षित रखना है। इस कदम का स्थानीय प्रदाताओं ने भी स्वागत किया है।

सजाद अहमद भट ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबल बीच-बीच में जांच भी करते हैं। क्यूआर कोड एक अच्छा प्रयास है जो सेवा प्रदाताओं के लिए भी लाभदायक है। फोटोग्राफर रफीक अहमद ने कहा कि हमें क्यूआर कोड जारी किए गए हैं जिसमें प्रदाता की पूरी जानकारी दी गई है। क्यूआर प्रणाली के साथ न केवल स्थानीय बल्कि गैर स्थानीय लोगों को भी पंजीकृत किया गया है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
विज्ञापन


बिहार के सुधीर शाह ने बताया कि वह पिछले दो महीने से यहां पर हैं और भेलपुरी बेचते हैं। हमने घर से वेरिफिकेशन साथ लाई थी जिसके बाद उसे थाने में जमा कराया। इसके बाद यहां काम करने की अनुमति मिली और क्यूआर कोड जारी किया गया। बता दें कि पहलगाम में दाखिल होने पर आपको सुरक्षा का एहसास होने लगता है। सबसे पहले एंट्री पॉइंट पर वाहनों की तलाशी ली जाती है।

विज्ञापन

क्यूआर कोड में सेवा प्रदाता की ये जानकारियां : 
क्यूआर कोड स्कैन करने पर पर्यटक को जो जानकारियां मिलती हैं उनमें प्रदाता का नाम, पिता का नाम, पता, तहसील, जिला, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पिन कोड, प्रोफेशन (पेशा), रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑपरेशनल रूट और वह पुलिस द्वारा सत्यापित है या नहीं आदि शामिल हैं।

अब भी पहले जैसी चहल-पहल का है इंतजार :
बता दें कि इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में स्थित मिनी स्विजरलैंड बायसरन में 22 अप्रैल, 2025 में आतंकी हमला हुआ था। करीब एक साल बीत जाने के बाद पहलगाम की वादियों में ज्यादा कुछ तब्दीली नहीं आई है। पहलगाम का मुख्य बाजार अब भी उस चहल पहल का इंतजार कर रहा है जो कभी हमले से पहले देखने को मिलती थी। होटलों में भी पर्यटकों की आमद ज्यादा नहीं है। हां, पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था में जरूर बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें