फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक म्यूजिक संग रैंप पर मॉडल्स का जलवा

Mon, 20 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
रेड कार्पेट में जलवा बिखेरती मॉडल - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
वीएचवन सुपरसोनिक बैंड ने एनआईटी में चल रहे क्लीफेस्टो की तीसरी शाम को जोश से भर दिया।  बैंड ने हॉलीवुड रॉक म्यूजिक से जहां धमाल मचाया वहीं मॉडल्स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेेरे।
विज्ञापन


एनआईटी क्लीफेस्टो (वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव) में  वीएचवन सुपरसोनिक बैंड ने छात्रों को खूब झूमाया। इसी दौरान हुए फैशन शो में रेड कार्पेट में विभिन्न संस्थानों से आए मॉडल्स ने जलवे बिखेरे। मॉडलिंग इवेंट कॉर्डिनेटर पवन जोशी और मिस कुमाऊं मीनाक्षी ममगांई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता में निर्णायकों ने फैशन सेंस के साथ ही प्रतिभागियों की बुद्धि कौशल की परीक्षा ली। अंत में कमल मिस्टर क्लीफेस्टो और निकिता मिस क्लीफेस्टो घोषित किए गए।

इसके अलावा सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की कड़ी टक्कर हुई। सिंगिंग में संदीप और डांसिंग में पूजा ने बाजी मारी।  वहीं स्ट्रीट प्ले (नुक्कड़ नाटक) में एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन से बाजी मारी।
विज्ञापन


आयुश के रोबोट ने जीती रोबो वार
श्रीनगर। तकनीकी प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में रोबो वॉर और रोबोविलियडर्स का छात्र-छात्राओं ने जमकर मजा लिया। रोबो वार में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की के छात्र आयुष गुप्ता के रोबोट में  सबको पछाड़कर प्रतियोगिता जीती। उन्हें 30 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।। रोबो बिलयडर्स में जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की और एनआईटी उत्तराखंड के टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें एनआईटी उत्तराखंड की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों की वर्कशाप आयोजित हुई। क्लीफेस्टो में पेंटबाल खेल में छात्रों ने एक दूसरे को रंग की बाल से निशाना बनाया। इस मौके पर एनआईटी के कुलसचिव सुखपाल सिंह, मीडिया प्रमुख आयुश गोयल और रजत आदि मौजूद थे।
......................
बैटल ऑफ बैंड में धांधली का आरोप
श्रीनगर। शहर के बैंड टीम संजीवनी ने क्लीफेस्टो में आयोजित बैटल ऑफ बैंड के निर्णय पर सवाल उठाया। टीम के सदस्य जयदीप रावत, प्रवीण कुमार, अमित खरे, विवेक नौटियाल, रोहित और राज गैरोला ने बताया कि मंच से विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की गई और निर्णायकों ने जिनको विजयी घोषित किया, उनके नामों में अंतर हैं। उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत रजिस्ट्रार से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें