श्रीनगर के छानपोरा के उमर सुल्तान गुरु, बडगाम के मो. अब्दुल्ला वानी (फिलहाल मंदिर बाग बागात निवासी), बेमिना के गुलाम मोहम्मद भट के ठिकाने को खंगाला गया। लाल बाजार के मो. रमजान नाइक उर्फ फहीम, हारवन के बशीर अहमद लोन और नौगाम चौक के मंजूर अहमद के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली गई।
अफसरों के मुताबिक जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संस्थानों के लोगों के घरों में भी तलाशी ली गई। इनमें रमजाना मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से जुड़े सौवरा निवासी मोहम्मद रमजान लोन, रमजाना मेमोरियल स्कूल से जुडे़ बचपोरा सौवरा के शाहिद जहगीर नौगाम के फलाह रिसर्च रमजान सेंटर से जुड़े इसी इलाके के पीर गियास उद दीन शामिल हैं।
संस्थानों में भी तलाशी :
अधिकारियों ने बताया कि जमात-ए-इस्लामी की विचारधारा से जुड़े संस्थानों में भी तलाशी ली गई। इनमें लाल बाजार स्थित जमीयत-उल-बनात, छताबल स्थित राहत मंजिल-जेके यतीम खाना और माईसूमा के चिनार पब्लिकेशन ट्रस्ट व अल-कौसर बुक शॉप शामिल हैं।
वारिपोरा में जामिया इस्लामिया इंस्टीट्यूट में भी छानबीन:
कुपवाड़ा जिले के वारिपोरा में जामिया इस्लामिया इंस्टीट्यूट में भी तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि गैर कानूनी गतिविधियों और जमात-ए-इस्लामी से संबंध की आशंका को लेकर मिली जानकारी पर यहां तलाशी ली गई।