बांदीपोरा में भारतीय सेना द्वारा महिलाओं के लिए विशेष मेडिकल कैंप आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य महिलाओं को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सेना तथा स्थानीय जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना था। कुछ दिन पहले कैत्सान में भी इसी तरह का कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 100 महिलाओं और बच्चों ने लाभ उठाया था।
बांदीपोरा में भारतीय सेना द्वारा महिलाओं के लिए विशेष मेडिकल कैंप आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
आज के कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र प्रदान किए गए। स्थानीय निवासियों ने ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।
बांदीपोरा में भारतीय सेना द्वारा महिलाओं के लिए विशेष मेडिकल कैंप आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र की महिलाओं के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।