पुलवामा के काकापोरा इलाके से रेत की निकासी के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ तीन सिर वाली प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति नौवीं शताब्दी की बताई जा रही है।
कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में काकापोरा इलाके से रेत की निकासी के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ तीन सिर वाली प्राचीन मूर्ति मिली है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति नौवीं शताब्दी की हो सकती है। पुलिस के माध्यम से मूर्ति अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
झेलम में रेत निकाल रहे मजदूरों की अचानक एक मूर्ति पर नजर पड़ी। इसकी सूचना थाना काकापुरा को दी गई, जहां पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके उपनिदेशक अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय कश्मीर को मूर्ति सौंपी गई। यह मूर्ति बारीक नक्काशीदार और बेहतर ढंग से तैयार की गई है, जिसकी नक्काशी और पूरी बनावट अवंतिपोरा में प्रचलित रही मूर्तिकला से मेल खाती है। मूर्ति की अधिक जानकारी के लिए उसे एसपीएस संग्रहालय श्रीनगर में रखा गया है।