श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध।
- फोटो : बासित जरगर
सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 14 लोग घायल हुए, जिनमें छह सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में 75 रैलियां निकाली गईं, जबकि जम्मू क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए।
अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब घाटी में इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं।
कश्मीर संभाग के प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध।
- फोटो : बासित जरगर
सहायता के लिए 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर (0194-2740003) भी जारी किया गया है।
पुलिस ने भी लोगों से हिंसा और उकसावे से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा भड़काने वालों और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध।
- फोटो : बासित जरगर
सोमवार को प्रशासन ने एहतियातन लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए, शिक्षण संस्थान बंद किए और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी।
श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध।
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर को चारों ओर से बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोका जा सके।
श्रीनगर के लाल चौक पर सख्त पाबंदियां लागू
- फोटो : बासित जरगर
शहर के प्रमुख चौराहों पर कंटीले तार और बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन उठाए गए हैं।
संबंधित वीडियो