फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू

Fri, 26 Apr 2013 02:31 PM IST
अनंतनाग/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक ट्रैक पहलगाम - चंदनबाड़ी - पवित्र गुफा तक के ट्रैक का स्थानीय प्रशासन ने मुआयना करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसका मकसद अमरनाथ यात्रा 2013 के मद्देनजर ग्राउंड रिपोर्ट हासिल कर इंतजाम करना है।

ट्रैक के मुआयने की मुहिम पहलगाम विकास प्राधिकरण के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निसार हुसैन वानी ने गुरूवार को शुरू की। लेकिन पहले पड़ाव चंदनबाड़ी पर ही भारी बर्फ होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सके।

सीईओ मीर ने बताया कि दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि चंदनबाड़ी में अभी काफी बर्फ है, लेकिन अमरनाथ यात्रा सफल करने के लिए हम जल्द से जल्द ट्रैक खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पिछले साल के मुकाबले बर्फ कम है। इस संबंध में उन्होंने चंदनबाड़ी से आगे वाले पड़ावों तक दौरा कर वापस आए स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इन लोगों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में ट्रैक पर बर्फ कम है।
विज्ञापन


बकौल मीर बाबा बर्फानी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भी सीईओ मीर ने स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग हर बार यात्रा में सहयोग करते आ रहे हैं। उनका आगे भी सहयोग मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें