फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा को जनवरी में होंगे आवेदन पत्र जारी

Fri, 23 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से पीएचडी की बाट जोह रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विवि जनवरी प्रथम सप्ताह में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि पिछले दो वर्षों से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करा पाया है। जबकि छात्र लंबे समय से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में छात्र कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। बिड़ला परिसर छात्र संघ छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने कहा कि विवि की ओर से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कराए जाने से कई छात्रों के दो वर्ष बरबाद होने की कगार पर हैं। जबकि विवि प्रशासन हर बार प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने का आश्वासन ही दे रहा है।

विवि अधिकारियों का कहना है कि बिना नेट  क्वालीफाई किए पीएचडी कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने पर स्थिति स्पष्ट न होने से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रही थी। विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि जनवरी प्रथम सप्ताह में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें