फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh Violence: लेह हिंसा के मृतकों के लिए होगी प्रार्थना, 11 नवंबर को दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु आमंत्रण

Sat, 08 Nov 2025 04:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा में मारे गए चार युवाओं की याद में 11 नवंबर को शांति और मोमबत्ती प्रार्थना (मार्मे स्मोनलम) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
लेह - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा में जान गंवाने वाले चार युवाओं के सम्मान में 49वें (झिप्चु झार्गु) समारोह का आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा। यह घोषणा लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को की।

विज्ञापन

एलबीए और लद्दाख गोम्पा संघ (एलजीए) धर्म केंद्र में एक शांति और मोमबत्ती प्रार्थना (मार्मे स्मोनलम) का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनता से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना में शामिल होने का आह्वान किया गया है। लद्दाख के सभी मठों और गांवों से भी उस दिन विशेष प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है।

एलबीए और एलजीए ने इस घटना में जान गंवाने वालों और घायलों के परिवारों की सहायता के लिए क्राउडफंडिंग शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया है कि कई पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें