फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K CASO Campaign: बडगाम-कुलगाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों के साथ आतंकी समर्थन नेटवर्क का पर्दाफाश

Sat, 08 Nov 2025 02:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बडगाम और कुलगाम पुलिस ने सीमा पार से चल रहे आतंकवाद नेटवर्क के खिलाफ जिलेभर में छापेमारी कर कई सहयोगियों और रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया। अभियानों में डिजिटल सबूत जब्त किए गए और पुलिस ने कहा कि आतंकवाद के समर्थन नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
बडगाम और कुलगाम पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर (पीओजेके) से संचालित आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जिले में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खांसाहिब, बीरवाह और बडगाम में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कई कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन किए गए। इन कार्रवाइयों का लक्ष्य उन लोगों को निशाना बनाना था जो पाकिस्तान और पीओजेके में बसे अपने रिश्तेदारों के कहने पर आतंकवादी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने, वित्तीय मदद देने और प्रचार फैलाने में शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि सक्रिय जेकेएनओपी (जम्मू-कश्मीर निवासी पाकिस्तान/पीओजेके से संचालित आतंकवादी) सदस्यों के कई रिश्तेदारों और सहयोगियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारियों के दौरान डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।
विज्ञापन


बडगाम और कुलगाम पुलिस ने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के आतंकवाद नेटवर्क और उसके सहयोगी ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त करने तक यह अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें