फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए पीएम-सीएम को भेजे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने धारी देवी मंदिर में आशीर्वाद लेकर विभिन्न विभागों में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस मौके पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। इन दिनों पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के बैनर तले सरकारी कर्मचारी पोस्टकार्ड अभियान चला रहे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने धारी देवी देवी का आशीर्वाद कर सिंचाई खंड, पॉलीटेक्निक, रेशम विभाग, तहसील और नगर पालिका कार्यालय में अभियान चलाया। उक्त कार्यालयों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की मांग के लिए पोस्ट कार्ड भेजे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। सालों सेवा देने के बाद कर्मचारी मामूली पेंशन राशि पा रहे हैं। अभियान में मोर्चा के संयोजक महेश गिरि व श्रीकृष्ण उनियाल, अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री मनोज भंडारी, नागेश्वर नौडियाल, तेजवीरी चौधरी, स्मिता, राजेश कुमार व श्याम लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें