फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखों के लिए कश्मीर में 2 और जम्मू में 3 सीटें रिजर्व रखी जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी पहुंचे परिसीमन आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अपनी कवायद के तहत राजनीतिक दलों और चुनाव अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श जारी रखा। इसके अलावा कई अन्य प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिले। सभी ने अपना पक्ष आयोग के सामने रखा। एपीएससीसी ने सिखों के लिए कश्मीर में 2 और जम्मू में 3 सीटें रिजर्व रखने की मांग की। अधिकारी ने बताया कि आयोग के सदस्यों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम का दौरा किया, जहां उन्होंने दक्षिण कश्मीर के राजनीतिक नेताओं से बातचीत की। उसके बाद श्रीनगर पहुंचने पर कश्मीर के जिला चुनाव अधिकारियों से भी मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला चुनाव अधिकारियों ने अपने-अपने जिले का डाटा आयोग के सामने पेश किया। जनसंख्या के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आयोग से ऑल पार्टी सिख कोआर्डीनेशन कमेटी (एपीएससीसी) के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल भी आयोग से मिला। रैना ने बताया कि उन्होंने कई मुद्दे आयोग के समक्ष रखे, जिसमें माइनॉरिटी स्टेटस, पंजाबी भाषा को दर्जा, छात्रों के लिए पैकेज आदि जैसे कई मुद्दे थे। आयोग को यह भी बताया गया कि सिखों का राजनीति में कोई प्रतिनिधित्व नही है, इसलिए उनकी आवाज को नजरंदाज किया जाता रहा है। उनकी मांग है कि सिखों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। कश्मीर में 2 और जम्मू के लिए 3 सीटें रिजर्व रखी जाएं।
रैना ने बताया कि उनके साथ कमल कश्मीरी, जीत सिंह मस्ताना, प्रिंसिपल निरंजन सिंह और इन्दुमीत सिंह ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा। आयोग से मिलने वाले दलों में नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, सीपीआईएम, अपनी पार्टी और पीपुल्स कांफ्रेंस शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें