श्रीनगर के मदरसे और मसि्जद में जांच करती पुलिस।
- फोटो : पुलिस
बता दें कि दिल्ली धमाके के बाद दो धार्मिक प्रचारकों शोपियां के मौलवी इरफान और हरियाणा के मेवात के मौलवी इश्तियाक को गिरफ्तार किया जा चुका है। तलाशी दलों ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरनाक आतंक या कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए कई जगहों की जांच की।
इस दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य चीजों को खंगाला। ये ऑपरेशन पूरी तरह से कानूनी तरीकों के हिसाब से किए गए जिसमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई। जब भी देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले आतंक या कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े लोगों की मौजूदगी का पता चलेगा तो अभियान चलेंगे।