श्रीनगर में नेकां की कार्यकारिणी समिति की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
समिति के सदस्यों ने जनता के मुद्दों के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के रास्ते तलाशने पर विचार रखे। किसी ने रुहुल्ला का नाम नहीं लिया। सूत्रों का कहना है कि पार्टी विरोधी रुख पर सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है।
श्रीनगर में नेकां की कार्यकारिणी समिति की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
एनसी की दो दिन की कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में हुई। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में बैठक शुक्रवार को भी जारी रहेगी। पहले दिन समिति के सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप के साथ अपनी बातें और नजरिया साझा किया। शुक्रवार को संगठनात्मक प्राथमिकताओं और सार्वजनिक चिंताओं की समीक्षा होगी।
श्रीनगर में नेकां की कार्यकारिणी समिति की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
पार्टी के एक नेता के मुताबिक, बातचीत का मकसद पार्टी की पहुंच को मजबूत करना, मौजूदा हालात का रिव्यू करना और आगे की रणनीति बनाना है। पहले दिन विधायकों ने जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे उठाए। शासन, पार्टी के मामले, अलग-अलग जेलों में बंद राजनीतिक कैदियों की हालत और पार्टी के कुछ नाराज सदस्यों का मामला भी उठाया गया। हालांकि उन्होंने रुहुल्ला का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया।
श्रीनगर में नेकां की कार्यकारिणी समिति की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
बैठक में सीएम उमर अब्दुल्ला, अतिरिक्त महासचिव अजय सडोत्रा, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू, जावेद अहमद डार, सतीश शर्मा, सांसद मोहम्मद रमजान, मियां अल्ताफ अहमद, सज्जाद किचलू, शमी ओबेरॉय, सभी विधायक, प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता और एडवोकेट शौकत अहमद मीर व कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि कुछ सदस्यों ने बात रखी है, कुछ का बोलना बाकी है। सभी को सुनने के बाद प्रस्ताव बनाए जाएंगे। शुक्रवार को फैसलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।