फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में पुलिस का एक्शन: जमात-ए-इस्लामी नेटवर्क पर शिकंजा, घाटी में UAPA के तहत 15 से ज्यादा जगहों पर रेड

Sat, 16 May 2026 11:03 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़े यूएपीए मामले में 15 से ज्यादा स्थानों पर छापा। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े मामले में 15 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने सोपोर इलाके के जामिया कदीम, नसीम बाग, क्रांकशिवन, तरजूं, अमरगढ़, वारपोरा, बोमई और बोइंगटू समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े साहित्य और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर थाने में जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ यूएपीए की धारा 10 और 13 के तहत एफआईआर दर्ज है। तलाशी अभियान यूएपीए कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत चलाया गया। इस दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठनों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने के अभियान का हिस्सा है। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें