फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां के केलर इलाके में पेड़ से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। जिले के केलर क्षेत्र के रादिखाल बेहक इलाके में पेड़ से गिरकर 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद तुफैल खटाना निवासी कंठूल तहसील बखोरी जिला राजौरी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे रादिखाल बेहक में हुआ। तुफैल कथित तौर पर पेड़ से गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना केल्लर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आगे जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें