फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी मेडिकल छात्रों को बांग्लादेश ले जाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कश्मीर के उन छात्रों को समय पर बांग्लादेश ले जाने की गुहार लगाई है जो वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नासिर खुहमी ने बताया कि इन छात्रों की परीक्षाएं तीन अप्रैल को स्थगित कर दी गई थीं और उनसे कहा गया था कि ईद उल फित्र के करीब दो सप्ताह के बाद नई तारीख निकाली जाएगी। लेकिन इस बीच उनके कॉलेजों द्वारा 31 मई से परीक्षाओं को कराने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जब यहां लॉकडाउन चल रहा है और बांग्लादेश से हवाई सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं। ऐसे में वह भारतीय विदेश मंत्रालय से कोई ऐसा प्रबंध करने की गुहार लगा रहे हैं कि इन छात्रों को जल्द से जल्द वहां पहुंचाया जाए, ताकि वह 14 दिनों का क्वारंटीन का समय पूरा कर परीक्षाओं में बैठ सकें। नासिर के अनुसार इन छात्रों की संख्या 100 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें