फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh-Ladakh: लेह पहुंचीं भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा अवशेष, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Wed, 29 Apr 2026 05:15 PM IST
Nikita Gupta जैनब संधू, संवाद न्यूज एजेंसी, लेह

सार

लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के आगमन पर हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए और भव्य स्वागत किया गया। इन अवशेषों को 2 से 10 मई तक आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुंचे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह में बुधवार को भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के आगमन पर भव्य और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। जैसे ही ये अवशेष यहां पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और श्रद्धा के साथ उनका स्वागत किया। पारंपरिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच इस ऐतिहासिक अवसर को खास बनाया गया।

विज्ञापन


इन अवशेषों को विशेष विमान से नई दिल्ली से लेह लाया गया, जहां उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद इन्हें जुलूस के रूप में जीवेत्सल ले जाया गया आम जनता के दर्शन के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार 2 मई से 10 मई तक लेह में इन अवशेषों के दर्शन होंगे, जिसके बाद इन्हें जांस्कर और फिर लेह के धर्म केंद्र में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह पहली बार है जब इन पवित्र अवशेषों को भारत में सार्वजनिक दर्शन के लिए इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें