पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, जिससे इलाके में राहत का माहौल है। ऑपरेशन महादेव के बाद लोग दबी जुबान में सही, लेकिन फिर से उम्मीद और शांति की बात करने लगे हैं।
दहशत से भरा पहलगाम अब शायद राहत की सांस लेगा। आतंकियों की मौत का यहां यकीन किसी को नहीं। माहौल की मजबूरी ही है कि लोग खुशी भी दबी जुबां से जाहिर कर रहे हैं। पहलगाम से नेकां विधायक अल्ताफ कुल्लू कहते हैं कि क्रूर हमले का हम लोगों ने पहले ही विरोध किया था। जैसा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि पहलगाम के आतंकी मारे गए, निश्चित तौर पर अब यहां के लोग राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
आखिरकार सुरक्षाबलों ने उन आतंकवादियों को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की, जो पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इन आतंकियों को मुठभेड़ में गोलियों का निशाना बनाकर ढेर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पहलगाम के लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि बाइसारन क्षेत्र में 26 पर्यटकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना के बाद पहलगाम और आसपास के इलाकों के लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई थी।कैप्शन। रफ्तार भरने को तैयार: ऑपरेशन महादेव के बाद पहलगाम एक बार फिर रफ्तार भरने को तैयार है। कश्मीरियत को लगा दाग मिटाने की पुरजोर कोशिश में जुटे लोग दबी जुबां से कह रहे हैं कि आपरेशन महादेव से काफी कुछ बदलेगा।