फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती की बैठक: सुहेल बुखारी ने कहा- परिसीमन प्रक्रिया में भागीदारी पर पार्टी मुखिया करेंगी फैसला

Sat, 03 Jul 2021 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीडीपी प्रवक्ता सुहेल बुखारी ने कहा कि जहां तक बात है परिसीमन प्रक्रिया में भाग लेने की तो उसके बारे में पार्टी हाई कमान विचार विमर्श करेगा और फिर कोई फैसला लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक मुद्दों को लेकर विचार विमर्श करने के लिए पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई। इसमें पार्टी प्रवक्ता, पूर्व विधायक और कुछ पूर्व मंत्री भी शामिल रहे।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुहेल बुखारी ने बताया कि बैठक में मौजूदा हालातों को लेकर और पार्टी से संबंधित मुद्दों को लेकर बातचीत की गई। प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक के बाद दिल्ली से लौटने पर महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श का सिलसिला शुरू किया है। शुक्रवार को उसी सिलसिले में दूसरी बैठक बुलाई गई, जबकि इससे पहले दो दिन पूर्व पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।

सुहेल बुखारी ने कहा कि चुनावों में भाग लेने को लेकर पार्टी के नेताओं द्वारा विचार विमर्श किया जाएगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जहां तक महबूबा मुफ्ती की राय है तो वे पहले ही कह चुकी हैं कि जब तक अनुच्छेद 370 वापस नहीं लागू होता वे चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन


बुखारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर लोगों में शंका है कि आखिर इस समय पर केवल जम्मू-कश्मीर में ही क्यों यह प्रक्रिया अंजाम दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग इसको लेकर सवाल भी उठा रहे हैं और कुछ तो आपत्ति भी जाता रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया उसी पुनर्गठन अधिनियम के तहत है, जिसके तहत अनुच्छेद 370 और 35 को रद्द कर दिया गया था और राज्य का दर्जा भी छीन लिया गया।
 

विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ेंगे

पिछली पीएजीडी की बैठक के रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती को उस समय दिल्ली से आए हुए एक ही दिन हुआ था और उनकी कुछ अपनी मसरूफियत थी और साथ ही अवंतिपोरा में जो घटना घटी थी उसको लेकर परिवार के पास जाना था। इस बीच पीएजीडी की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब पीएजीडी के प्रवक्ता एमवाई तारिगामी दे सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पीडीपी पीएजीडी का हिस्सा रहेगी, इस पर बुखारी ने कहा कि हम पीएजीडी का हिस्सा हैं और जिस मकसद अनुच्छेद 370 और 35 की बहाली और राज्य दर्जा बहाली व अन्य अधिकारों को लेकर पीएजीडी का गठन हुआ है हम उसके लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें