पिछली पीएजीडी की बैठक के रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती को उस समय दिल्ली से आए हुए एक ही दिन हुआ था और उनकी कुछ अपनी मसरूफियत थी और साथ ही अवंतिपोरा में जो घटना घटी थी उसको लेकर परिवार के पास जाना था। इस बीच पीएजीडी की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब पीएजीडी के प्रवक्ता एमवाई तारिगामी दे सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पीडीपी पीएजीडी का हिस्सा रहेगी, इस पर बुखारी ने कहा कि हम पीएजीडी का हिस्सा हैं और जिस मकसद अनुच्छेद 370 और 35 की बहाली और राज्य दर्जा बहाली व अन्य अधिकारों को लेकर पीएजीडी का गठन हुआ है हम उसके लिए लड़ेंगे।