फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

Sat, 21 Nov 2026 01:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अवैस रजा को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक अग्रिम गांव से शनिवार सुबह 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान अवैस रजा के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जरानवाली का रहने वाला है। उसे शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अरनिया सेक्टर में हरापीर पुल के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के समय युवक के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में उसकी पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि हुई है।

सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि वह भारतीय क्षेत्र में कैसे पहुंचा, सीमा पार करने के पीछे क्या वजह थी और उसने सीमा पर लगी बाड़ को किस तरह पार किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें